फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा पर रुपयों को लेकर मारपीट-तोड़फोड़, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। नगर पालिका सदस्य के भतीजे और उसके साथियों ने सौ रुपये के लिए ढाबा में मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की। ढाबा मालिक ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज करा दी है। दोनों पक्षों के बीच खाने के बिल के सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

उझानी निवासी विजय साहू का छतुइया रेल फाटक के पास ढाबा है। विजय के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे उनके ढाबा पर श्री नारायणगंज मोहल्ला निवासी मोनू यादव अपने साथ तीन साथियों को लेकर पहुंचा। जहां चारों लोगों ने खाना खाया। खाने का बिल नौ सौ रुपये के करीब बना। मगर मोनू और उसके साथी आठ सौ रुपये दे रहे थे। विजय साहू ने बिल के पूरे रुपये देने को कहा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मोनू और उसके साथियों ने ढाबे के अंदर कुर्सियों को फेंकना शुरू कर दिया। काउंटर पर रखे सब्जियों समेत वर्तन फेंक दिए। ढाबा विजय और कर्मचारियों ने विरोध किया तो मोनू और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मौनू ने जान से मारने की ढाबा मालिक पर फायर भी किया। मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी धमकियां देकर चले गए। यह पूरी घटना ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ढाबा मालिक विजय ने फोन पर पूरी घटना की जानकारी दी।
रविवार देर रात पुलिस ने ढाबा मालिक विजय की तहरीर पर मोनू और उसके तीन साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार चाहर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। पुलिस ने मोनू की कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

इधर, आरोपी मोनू के चाचा और पालिका सदस्य रामप्रवेश यादव ने बताया कि मारपीट ढाबा मालिक की ओर से भी की गई थी। दबिश के दौरान पुलिस ने मोनू के घर में परिवार वालों से अभद्रता की। मारपीट की घटना को जानलेवा हमले में पेश किया गया है।
सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार को पीटा
उझानी। अहीरटोला मोहल्ला निवासी प्रशांत की दुकान देवनागरी कॉलेज के पास है। सोमवार शाम उनकी दुकान पर तीन युवक पहुंचे और उन्होंने सिगरेट ली। दुकानदार ने सिगरेट के रुपये मांगे तो तीनों युवक गालियां देने लगे। प्रशांत के विरोध करने पर तीनों पिटाई कर दी। पड़ोस के लोगों के समझाने पर आरोपी युवक मौके से खिसक गए। दुकानदार प्रशांत ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें