फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार वालों को नशा देकर प्रेमी के घर जा पहुंची किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। एक किशोरी ने परिवार वालों को चाय में नींद की गोलियां पिलाकर बेहोश कर दिया निकाह करने के लिए प्रेमी के घर जा धमकी। होश आने पर परिजन ने तलाश किया तो किशोरी अपने प्रेमी के घर मिल गई। उधर, प्रेमी ने किशोरी से निकाह करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के परिवार वालों के बीच घंटों बात चली। कोई नतीजा नहीं निकला तो किशोरी अपने घर लौट गई।
विज्ञापन

यह मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की 16 वर्षीय लड़की का पड़ोस में रहने वाले 17 साल के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी प्रेमी से निकाह करना चाहती है। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे किशोरी ने घर में चाय बनाई और उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। नशीली गोलियां मिली चाय परिवार के सभी लोगों को चाय पिलाई। कुछ देर बाद परिवार के सभी लोग बेहोश होकर चारपाई बेड पर गिर गए। फिर किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।
इधर शाम के तीन बजे परिवार वालों को होश आया। तब उन्होंने किशोरी को घर से गायब देखा। फिर उन्होंने किशोरी को तलाश करना शुरू किया। परिवार वाले उसे खोजते हुए उसके प्रेमी के घर पहुंच गए। उसके बाद दोनों परिवार वालों के बीच बहस शुरू हो गई। इसकी सूचना पर शाम के समय थाना पुलिस भी पहुंच गई लेकिन परिवारवालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। दोनों की उम्र कम थी। इससे परिवारवाले उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान लड़के ने किशोरी से निकाह करने से इनकार कर दिया। इससे परिवारवाले किशोरी को लेकर अपने घर लौट गए। किशोरी के पिता ने पूरा घटनाक्रम लिखकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें