फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज को लेकर विवाद, बीचबचाव को आए सपा जिलाध्यक्ष के भाई लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। बृहस्पतिवार शाम सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के दातागंज निवासी भाई और भतीजों से विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। जिलाध्यक्ष के भाई देवपाल यादव को मुंह पर ईंट लगी तो मामला तूल पकड़ गया। काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। इसी दौरान बदायूं से पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों में सुलह करा दी। उन्होंने कहा कि यह बच्चों का विवाद है जिसे सुलझा लिया है, हम कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन

मोहल्ला अरेला में गुरुवार शाम मोबाइल रिचार्ज को लेकर विवाद शुरू हुआ। सपा जिलाध्यक्ष के भतीजे श्रीराम पड़ोस के पैतृक गांव कलौरा से मोबाइल का रिचार्ज कराने आए थे। अरेला मोहल्ले में सभासद वाहिद के भतीजे की दुकान पर रिचार्ज कराया। इसी दौरान दुकानदार से कहासुनी हो गई जिसमें भतीजे के पक्ष में सभासद वाहिद भी आ गए। मारपीट में वाहिद पक्ष भारी पड़ गया। तब श्रीराम ने विवाद की सूचना मोबाइल से अपने घर पर दी। इसके बाद श्रीराम के भाई सुरेंद्र और पिता देवपाल यादव (सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल यादव के भाई) भी आ गए।
विवाद बढ़ा तो वाहिद पक्ष की ओर र्से इंट पत्थर फेंके जाने लगे। इसी दौरान बीचबचाव करा रहे देवपाल यादव के चेहरे पर एक ईंट लगी और चेहरे से खून बहने लगा। सपा जिलाध्यक्ष के भाई को चोट लगने की सूचना पर काफी संख्या में सपाई और स्थानीय लोग पहुंच गए। आरोपी पक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी देदी गई। बचाव में आए वाहिद पक्ष ने भी अपने पक्ष के एक युवक के पथराव में घायल होने की बात कहकर तहरीर देने की बात कही। तभी बदायूं से प्रेमपाल सिंह यादव भी कोतवाली आ गए। उन्होंने अपने भाई व भतीजों से बात करने के साथ ही दूसरे पक्ष से भी बात की, फिर सभी को समझाकर शांत कर दिया। बाद में दोनों पक्ष के लोग कोतवाली से चले गए।
विज्ञापन

-
सपा जिलाध्यक्ष के परिवार के लोगों का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। पहले यह लोग कार्रवाई के लिए थाने आए पर बाद में आपसी समझौता करके मामला निपटा लिया गया।
- बलदेव सिंह, सीओ दातागंज
-
यह हमारा घरेलू मामला था। बच्चों का झगड़ा हो गया था जिसे मिल बैठकर निपटा लिया। दूसरा पक्ष भी कोई गैर नहीं है। नादानी में हुए झगड़े को हम तूल नहीं देना चाहते। इसलिए पुलिस से कार्रवाई के लिए मना कर दिया था।
विज्ञापन

- प्रेमपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें