फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को गोली मारकर भाई को फंसाने वाला फंसा, जाएगा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती के कूबरी खानसहाय गांव में लेनदेन के विवाद में खुद को गोली मारकर अपने भाई को फंसाने वाला पुलिस कार्रवाई में फंस गया है। पुलिस अब उसी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आठ अगस्त को थाना क्षेत्र के कूबरी खानसहाय गांव निवासी राजपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके सगे भाई अमर के उस पर एक लाख रुपये आ रहे थे। वह रात के एक बजे अपने रुपये मांगने आया। इस बात को लेकर उसका विवाद हुआ। इससे अमर सिंह ने उसको गोली मार दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की तो केस उल्टा निकला। अमर सिंह के राजपाल पर एक लाख रुपये आ रहे थे। राजपाल रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। ज्यादा कहने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। इससे उसने अपने पैर में गोली मार ली। पुलिस ने राजपाल को अस्पताल भेजा। उसकी तहरीर पर अमर सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
अब पुलिस ने राजपाल के खिलाफ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि राजपाल के पास से ही तमंचा बरामद हुआ है जिससे उसने अपने पैर में गोली मारी थी। उसे थोड़ा ठीक होते ही पुलिस पकड़कर जेल भेज देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें