फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में भाजपा नेता और उनके भतीजे की कार से कुचलकर हत्या

विज्ञापन
आर्येंद्र पाल सिंह फाइल फोटो। संवाद (बदायूं से) - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात भाजपा के सैनिक मोर्चा प्रकोष्ठ इस्लामनगर मंडल के अध्यक्ष आर्येंद्र पाल सिंह (45) और उनके साथ बाइक से जा रहे रिश्ते के भतीजे गौरव (16) की स्कॉर्पियो से कुचल कर हत्या कर दी गई। बड़े भाई ने पुरानी रंजिश बताते हुए सगे चाचा और उनके बेटों समेत सात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम चिचैटा निवासी आर्येंद्र पाल सिंह रिटायर्ड सैनिक थे। वह परिवार के साथ इस्लामनगर कस्बे में रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह गौरव उर्फ भोला के साथ बाइक से इस्लामनगर लौट रहे थे। आरोप है कि आर्येंद्र की बाइक कंधरपुर और लभारी के बीच पहुंची थी कि तभी एक स्कॉर्पियो से पीछा करते हुए सगे चाचा सुभाष, रामभान, उनके बेटे आशीष, विनय और प्रेमपाल, सुरेंद्र, नरेंद्र आदि पहुंच गए । पहले उन्होंने बाइक को टक्कर मारी। इससे चाचा-भतीजे गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें स्कॉर्पियो से कुचल दिया, फिर मरणासन्न देखकर मौके से भाग गए। जानकारी मिलते ही आर्येंद्र के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। तब तक थाना पुलिस भी आ गई। परिवारवाले पहले दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बाद में बरेली ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
आर्येंद्र के बड़े भाई अजेंद्र ने चाचा सुभाष, रामभान, भतीजे आशीष पुत्र सुभाष, विनय पुत्र रामभान, प्रेमपाल पुत्र इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र और उसके भाई नरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

-
बृहस्पतिवार रात इस्लामनगर क्षेत्र में आर्येंद्र पाल सिंह और गौरव की मौत हुई है। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि हत्या कर हादसा दिखाने की कोशिश की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- संकल्प शर्मा, एसएसपी

गौरव फाइल फोटो। संवाद (बदायूं से)- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें