फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा देती तो नहीं जाती युवती की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। युवती और उसका प्रेमी देवेंद्र शादी करने के बाद से खुद की जान को खतरा बता रहे थे। इसीलिए उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करके सुरक्षा मांगी थी। नवदंपती को सुरक्षा मुहैया कराने संबंधी आदेश 22 जुलाई को डाक से दातागंज कोतवाली पहुंच भी गया था। मगर दातागंज पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। नवदंपती को सुरक्षा मुहैया कराने के बजाय बयान दर्ज कराने को कह दिया। विरोधियों के डर की वजह से नवदंपती दातागंज कोतवाली जाने के लिए रात में बरेली के करगैना स्थित देवेंद्र के घर से निकले थे।
विज्ञापन

22 जून को युवती ने बरेली के एक मंदिर में अपने प्रेमी देवेंद्र से शादी की थी। देवंद्र की युवती के गांव में ननिहाल होने के नाते दोनों के बीच रिश्तेदारी है। देवेंद्र को अपनी ननिहाल दातागंज इलाके के गांव की जमीन मिली है, लेकिन उसके पिता ने बरेली के करगैना में अपना एक मकान बनवा लिया है। रिश्तेदारी के नाते देवेंद्र का युवती के गांव में आना जाना था। इसी दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उन्होंने 22 जून को भागकर शादी कर ली। तभी से युवती खुद को खतरा महसूस कर रही थी।
उसे पता चला था कि मायके वाले उसका पीछा कर रहे हैं। अगर सामने आ गई तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसीलिए युवती ने पति के साथ हाईकोर्ट जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उसके बाद दंपती दातागंज की ओर नहीं आए। दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के संबंध में 22 जुलाई को हाईकोर्ट का आदेश कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। न तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई और न ही पुलिस ने बरेली पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

बुधवार रात नवदंपती बरेली से अपने बयान दर्ज कराने दातागंज कोतवाली आ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही हत्यारोपियों ने उन्हें कोतवाली के नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने घेर लिया। उन्होंने युवती की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। युवती के पति देवेंद्र ने आरोपी कुंवरपाल, चंद्रपाल, उनके बेटे रवित कुमार और पुष्पेंद्र के खिलाफ एफआईआर लिखाई है। इसमें रवित कुमार और पुष्पेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जंगली सुअर का शिकारी है आरोपी रवित
हत्यारोपी रवित कुमार जंगली सुअर का बड़ा शिकारी है। उसके पास धारदार हथियार भी रहते हैं। ग्रामीणों की माने कि रवित को पता चल जाए कि आज यहां जंगली सुअर घूम रहे हैं तो वह मौके पर पहुंच जाता था। फिर अकेले ही सुअर को मार गिराता था। बुधवार रात रवित कुमार वैसा ही धारदार हथियार लेकर पहुंचा था। फिर उसने बहन की गर्दन रेत दी।
रिश्तेदार निकले गद्दार, हत्यारोपियों को दी सटीक सूचना
युवती अपने पति देवेंद्र के साथ रात साढ़े 12 बजे दातागंज कोतवाली जा रही है। इसकी जानकारी उसके पति देवेंद्र के कुछ रिश्तेदारों को थी। ननिहाल होने के नाते युवती के मायके में भी देवेंद्र के दो-चार रिश्तेदार हैं। उन्हीं में से किसी ने आरोपियों को सटीक सूचना दी होगी। इससे हत्यारोपियों को पूरा मौका मिल गया और उन्होंने रास्ते में ही घेर लिया। फिर युवती की हत्या कर दी।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी
युवती शहर के एक डिग्री कॉलेज से बीए कर रही थी। इस बार उसकी बीए की दूसरी साल थी। बताते हैं कि उसके हाथ में ही परिवार की जिम्मेदारी थी। रुपये का लेनदेन वही करती थी। घर में जेवर कहां रखे हैं, कहां नहीं ये सब युवती को पता था। चर्चा है कि वह काफी नकदी और जेवर भी ले गई थी। इस वजह से परिवार ज्यादा पीछा कर रहा था। उसकी एक और बहन भी पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। बाद में वह लौट आई तो परिवार ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें