फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में भाजपा नेता पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। होटल से खाना पैक कराकर घर लौट रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अमन अब्बास नकवी पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। चाकू से हमले में नकवी घायल हो गए। कार में मौजूद नकवी का साला डर के कारण भाग गया। घायल नकवी को देर रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे की है। आंबेडकर चौराहे के पास नई बस्ती निवासी अमन अब्बास नकवी (48) कार से अपने साले धीरज के साथ बाईपास पर एक होटल पर पहुंचे। खाना पैक कराकर लौटते वक्त कोल्ड स्टोरेज के पास दो बाइक सवार पांच लोगों ने कार रुकवाकर उन पर हमला बोल दिया। यह देख धीरज भाग खड़ा हुआ। हमलावरों ने पहले कार का शीशा तोड़ दिया फिर अमन पर चाकू से प्रहार कर दिए। अमन लहूलुहान हालत में सड़क किनारे गिर पड़े। इसके बाद हमलवार वहां से भाग गए। हमलावरों के निकल जाने के बाद धीरज मौके पर पहुंचा और फोन कर पुलिस को बुला लिया।
पुलिस ने घायल अमन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सीओ गजेंद्र सिंह श्रोत्रिय ने धीरज से घटना के बारे में जानकारी की। एसएसआई खुर्शीद अहमद ने बताया कि अमन अब्बास के साले का होली वाले दिन कांशीराम कॉलोनी निवासी दिनेश वाल्मीकि से झगड़ा हो गया था। अमन ने भी हस्तक्षेप किया था। इसी रंजिश में हमला हुआ है। पुलिस ने घायल भाजपा नेता की पत्नी पूजा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिनेश नामजद और चार अज्ञात हमलावर शामिल हैं। हमलावरों की तलाश में दबिश भी दी गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कुंदरकी से आकर उझानी बस गए हैं अमन
बृहस्पतिवार रात हमले में घायल भाजपा नेता अमन अब्बास नकवी मूल रूप से मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। करीब दो साल पहले ही वह उझानी आकर बस गए थे और तब से यहीं रह रहे हैं। उनके साथ में उनकी पत्नी पूजा, बेटे और साला धीरज भी रहते हैं। पूजा से उनका प्रेम विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें