फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दंपती और उनके बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। शुक्रवार रात मुजरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई। तीनों लोग अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान कछला-मुजरिया मार्ग पर ये हादसा हो गया। पुलिस ने कार और उसके चालक को पकड़ लिया है। तीनों लोगों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

हादसा मुजरिया-कछला मार्ग पर ग्राम ज्योरा पारवाला के नजदीक हुआ। शुक्रवार रात करीब आठ बजे सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद भूड़ निवासी जसवीर यादव (40) पुत्र भगवान सिंह, उनकी पत्नी गीता (38) और बेटा प्रवीन (10) बाइक पर कछला की ओर से लौट रहे थे। उस वक्त जसवीर यादव हेलमेट लगाए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इधर से तेज रफ्तार में स्विफ्ट डिजायर कार जा रही थी। ज्योरा पारवाला के नजदीक पहुंचते ही कार ने तीनों लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग सड़क पर अलग- अलग जा गिरे। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कार बंद हो गई और उसका चालक नहीं भाग सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों लोगों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। बताया जा रहा है कि बरामद कार शिकोहाबाद जिले की है। उसका चालक हरिद्वार से शिकोहाबाद लौट रहा था। पुलिस ने कार बरामद की ली है। उसका चालक पकड़ा गया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें