फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आकर चार छात्राएं घायल

विज्ञापन
उसावां पुलिस ने पकड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
म्याऊ/उसावां (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कॉलेज के बाहर वाहन का इंतजार कर रहीं छात्राओं को चपेट में ले लिया। इसमें चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार शाम तीन बजे हुआ। उस दौरान सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज जवाहर नगला सौंधामई की छुट्टी हुई थी। काफी संख्या में छात्राएं कॉलेज से निकलकर किसी वाहन के इंतजार में सड़क किनारे आकर खड़ी हो गईं। इनमें कुछ छात्राएं अपने घर के लिए पैदल भी रवाना हो गईं। तभी बदायूं डिपो की एक रोडवेज बस तेज रफ्तार में आई और कई छात्राओं को चपेट में लेती हुई आगे निकल गई। इससे पचद्वियोरा गांव की कक्षा 10 की छात्रा वैष्णो (15) पुत्री हेरम सिंह, बुधुआ नगला निवासी कक्षा नौ की छात्रा स्वाति (14) पुत्री सर्वेश, मरौरी निवासी कक्षा 11 की छात्रा प्रार्थना (16) पुत्री किशनवीर और गांव बमनपुरा निवासी कक्षा नौ की छात्रा लक्ष्मी (11) पुत्री राजेश घायल हो गईं। यह देखकर मौके पर मौजूद अन्य छात्राओं ने शोर मचा दिया। इससे मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और चारों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ भेजा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस बदायूं से फर्रुखाबाद जा रही थी। उसमें करीब 40 यात्री बैठे हुए थे। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें