राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान निरीक्षण करते जिला जज। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला जज / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला जज जफीर अहमद ने जिला न्यायालय में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. डीएस फौजदार ने बताया कि जिले में 13778 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 94 वैवाहिक विवादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इस अवसर पर पति-पत्नी द्वारा आपस में फूलमाला पहनाकर अपने खुशहाल रहने का एक-दूसरे से वादा किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारीगण, कुटुम्ब न्यायालय के सभी प्रधान न्यायाधीश व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी शामिल रहे। संवाद