फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सभासदों ने सौंपे सड़क निर्माण के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार दोपहर नवीन सभागार में हुई। बैठक में सभासदों ने विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्ताव सौंपे। इनमें क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और नालियों का निर्माण कराना भी शामिल है।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में ईओ अब्दुल शबूर की ओर से प्रशासनिक स्तर के प्रस्ताव रखे गए। मार्च से मई तक आय और व्यय के अलावा जन्म और मृत्यु के आंकड़े भी बोर्ड के पटल पर रखे गए। कई सभासदों ने अपने- अपने इलाके में नई सड़कों के निर्माण कार्य, उखड़ी सड़कों की मरम्मत और नालियों के प्रस्ताव सौंपे।
पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सभासदों को प्रस्तावों पर परीक्षण के बाद स्वीकृति प्रदान करने का भरोसा दिया। कहा कि नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए पालिका प्रशासन संकल्पित है। पालिकाध्यक्ष और सदस्यों समेत कर्मचारियों ने बोर्ड का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर खुशी का इजहार किया। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



संचारी रोग नियंत्रण को सदस्यों से मांगा सहयोग
पालिका बोर्ड की बैठक से पहले सभागार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से संचारी रोग नियंत्रण के लिए गोष्ठी हुई। उसमें सभासदों को बचाव के टिप्स दिए गए। चिकित्साधिकारी डा. आकांक्षा माहेश्वरी ने घरों के आसपास बारिश के पानी का भराव नहीं होने देने की सलाह दी। बैठक में सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी, राजकुमार गुप्ता, रितु शर्मा, निखिल मिश्रा, अखिल शर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें