फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सहायक अध्यापक समेत छह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण ने दो और लोगों की जान ले ली। इनमें एक सहायक अध्यापक और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जबकि जिले में तीन अन्य लोगों की मौत हुई है। उनमें लक्षण कोरोना जैसे थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उनके शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। सहायक अध्यापक अरूण कुमार मूलरूप से मेरठ जिले के रहने वाले थे। वह दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दानपुर में तैनात थे। बताते हैं कि उनकी पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद उन्होंने मतगणना में भी ड्यूटी की। उसके बाद कराई गई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। तब से उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। उनके शव को मेरठ ले जाया गया है। इधर, शहर में न्यू आदर्श कॉलोनी निवासी एक सेवानिवृत कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वह कई दिन पहले संक्रमित हुए थे। तब से उनका इलाज बरेली में चल रहा था। वहीं देर शाम एक व्यक्ति की मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज में हो गई।
विज्ञापन

सैदपुर। बुधवार को कस्बा निवासी शाहिदा बेगम (68) की मौत हो गई। उन्हें लेने में दिक्कत थी और उनका एक सप्ताह से घर पर चल रहा था। उनका ऑक्सीजन स्तर कम था। बुधवार को ऑक्सीजन खत्म होने से उनकी मौत हो गई। उनका कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया था। परिवार में उनके भाई स्वाले अली रिजवी कोरोना पॉजिटिव थे। वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी राधा देवी (70) ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। उन्हें भी सांस लेने में दिक्कत थी। वहीं बुधवार शाम सैदपुर निवासी प्यारी बेगम (65) पत्नी मेहराव अली की मौत हो गई। उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा था।
जिले में 281 निकले कोरोना पॉजिटिव
बदायूं। बुधवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 281 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल सभी को होम क्वांरटीन करा दिया है। इससे पहले मंगलवार रात जिले में 125 लोग संक्रमित निकले। उससे पहले लगातार कई दिन मरीजों की संख्या बढ़कर आई लेकिन मंगलवार से कुछ राहत देने वाली खबर है। अगर इसी तरह जांच और इलाज चला तो शायद मरीजों की संख्या पर काफी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें