फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए कोरोना मरीज मिले, अब 20 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई। सोमवार और मंगलवार को संख्या 20 से नीचे थे। सोमवार को मंगलवार को पांच और बुधवार को दो संक्रमित मिलने के बाद संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को एक संक्रमित ही स्वस्थ हुआ। कुल 20 सक्रिय संक्रमितों में 18 होम क्वारंटीन हैं, जबकि दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीमों ने मंगलवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से 1791 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को आई। दो लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक संक्रमित बिसौली और एक उसावां में मिला है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। दो संक्रमितों के संपर्क में आने वाले पांच लोगों को ट्रैस करने के बाद इनके भी सैंपल लिए गए हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि लापरवाही के कारण संक्रमित बढ़ने लगे हैं। अगर सावधानी बरती जाए तो जिला जल्द कोरोना संक्रमण मुक्त हो सकता है। अभी कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में सावधानी की बेहद जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें