फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 117 नए कोरोना संक्रमित मिले, 100 से ज्यादा स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो दिन में जिले में कोरोना के 117 नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 127 और बृहस्पतिवार को 50 रोगी मिले। इनमें कोर्ट परिसर में तीन, बीएसएनएल कंपाउंड में भी एक संक्रमित मिला है। यूपी 112 में अलापुर में तैनात एक सिपाही भी संक्रमण का शिकार हुआ है। बृहस्पतिवार को 100 से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या एक हजार से कम नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को 100 से ज्यादा संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद भी संक्रमितों की संख्या 100 से ऊपर बनी हुई है। बुधवार और बृहस्पतिवार को मिले रोगियों में 70 से ज्यादा शहर के हैं। इसके अलावा उझानी, दातागंज, उसावां, सहसवान, बिसौली और बिल्सी में भी संक्रमित मिले हैं। तीन संक्रमितों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में संक्रमण की रफ्तार में और भी इजाफा हो सकता है। दरअसल, इन दिनों शीतलहर के कारण ज्यादा संख्या में लोगों का दूसरे जिलों और राज्यों से आना कम हो रहा है। इस कारण इन दिनों संक्रमण की रफ्तार कम और ज्यादा हो रही है। दो दिन में मिले कुल 117 रोगियों के संपर्क में आने वाले 200 से ज्यादा लोगों को ट्रेस किया गया है। 47 संक्रमित दूसरे जिलों के हैं। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि जिले में अब भी कोरोना के सक्रिय रोगों की संख्या एक हजार से ऊपर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें