उघैती। थाना क्षेत्र के गांव निभेरा में छत से गिरकर मजदूर गंभीर घायल हो गया। इलाज को अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के गांव ऐपुरा निवासी कल्लू उर्फ करन परिवार के पालन पोषण के लिए मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह खाना खाने के बाद वह पड़ोस के गांव निभेरा में संजू शर्मा के घर मजदूरी करने गया था। यहां छत पर बेलदारी करते वक्त कल्लू नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के साथ आठ साल का बेटा अभिषेक और पांच साल की बेटी अनुष्का है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अभी मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद