शहर के कश्मीरी चौक पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सजगता के उपाय लगभग शून्य हैं। शहर में रोज जाम लग रहा है वहीं देहात के बाजारों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण और बढ़ने के आसार हैं। पुलिस प्रशासन के स्तर से सख्ती न होने पर स्थिति भयावह हो सकती है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर दिन भर जाम लग रहा है। अनावश्यक रूप से लोग घरों से बाहर निकलने के साथ ही मास्क का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे। दो गज की दूरी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। कोराना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण फैलने की रफ्तार कई गुना होने की चेतावनी दी जा रही हैं। इसके बाद भी लोग कोराना संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है। बुधवार को दोपहर तक धूप खिलने के दौरान शहर के कश्मीरी चौक, गद्दी चौक, भगवान परशुराम चौक से कश्मीरी चौक तक की सड़क कई बार भीड़ के कारण पूरी तरह से जाम हो गई। संवाद