फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा चालक ने एआरएम पर लगाया आरोप, शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज के संविदा चालक राजेश कुमार ने एआरएम पर पांच हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है। उनसे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि एआरएम ने ड्यूटी देने के बदले उससे रुपये वसूले और बाद में ड्यूटी भी नहीं दी। इधर एआरएम ने आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम का बदायूं डिपो अक्सर विवादित मामलों को लेकर सुर्खियों में आ जाता है। संविदा चालक राजेश का आरोप है कि एआरएम ने उसको ड्यूटी से हटा दिया था। उसने एआरएम से बस आवंटित करने को कहा तो उन्होंने बस आवंटित करने और ड्यूटी देने के लिए उससे पांच हजार रुपये लिए। अब न तो वह रुपये वापस दे रहे हैं और न ड्यूटी कर रहे हैं।
इस संबंध में बात करने पर एआरएम लक्ष्मण प्रसाद ने आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि संबंधित चालक पर बदसलूकी का आरोप है। उसका व्यवहार ठीक नहीं है। मनमाने ढंग से ड्यूटी करता है। मंगलवार को भी वह डिपो आया था और किसी बात को लेकर टाइम कीपर से उलझ गया। उसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें