फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, परिचालक घायल

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस-वे हादसे में मौके पर खड़ा क्षतिग्रस्त कंटेनर। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव हसनपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार देर रात एक सड़क हादसे में कंटेनर ने आगे चल रही स्लीपर बस में टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का परिचालक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिचालक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। स्लीपर बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद बस अपने गंतव्य को चली गई।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार देर रात स्लीपर बस बिनावर से वजीरगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का परिचालक मुकीम निवासी मुरादाबाद घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिचालक को वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।
उधर, हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसको हटाने के लिए क्रेन मंगवाई जा रही है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायल मुकीम का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



क्षतिग्रस्त कंटेनर में मिलीं 29 भैंसें, 9 की हो चुकी थी मौत

कुंवरगांव। कंटेनर में सुल्तानपुर से संभल ले जाई जा रहीं 29 भैंसों में से नौ की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गईं। हादसे में कंटेनर का परिचालक मुकीम निवासी मुरादाबाद भी घायल हो गया। चालक जुनैद पुत्र छोटे मौके से भाग गया। जब पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा तो कंटेनर के भीतर भरी भैंसों की हालत देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
कंटेनर में फंसे पशुओं को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद नौ भैंसों को मृत घोषित कर दिया। एक भैंस गंभीर रूप से घायल मिली, जबकि दूसरी की हड्डी टूटी मिली। मृत भैंसों को कस्बे के बाहर गड्ढा खोदकर दफनाया गया। घायल पशुओं की स्थिति को लेकर भी पशुपालकों में चिंता बनी रही। घायल परिचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारु कराया। संवाद


गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बिनावर। गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस घायल को घटपुरी अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना कुंवरगांव थाना क्षेत्र के भैंसामई गांव के सामने शुक्रवार शाम 4 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुई। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव के रहने वाले विनोद 22 वर्ष पुत्र राजपाल गंगा एक्सप्रेस पर हाईवे किनारे खड़े थे। तेज रफ्तार किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इधर, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि जिस वाहन से टक्कर हुई, उसे तलाश कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें