फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा: बदायूं के 17 केंद्रों पर सघन जांच के बाद मिला प्रवेश, 463 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 17 Feb 2024 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। बदायूं जिले में 17 केंद्रों पर सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक दो-दो पालियों में परीक्षा कराई गई। पहले दिन 463 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। बदायूं जिले में 17 केंद्रों पर पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 17328 अभ्यर्थियों में से 16,865 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 463 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 8441अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 8424 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

विज्ञापन


पहली पाली
पंजीकृत-8664
उपस्थित 8441
अनुपस्थित 223

दूसरी पाली
पंजीकृत-8664
उपस्थित-8424
अनुपस्थित-240

सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक हाजिरी और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लाइन लगने लगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले काफी छात्र-छात्राएं अपना मोबाइल और अन्य सामान आसपास की दुकानों पर रख दिया।

बस अड्डे और स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा रही 
परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात रहा। सुबह नौ बजे से रोडवेज चौराहा खाली करा दिया गया था। यहां अनावश्यक वाहनों को नहीं रुकने दिया गया। शहर के प्रमुख जाम प्वाइंट पर भी अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रही। सामान्य दिनों के मुकाबले रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ रही। लोकल रूटों पर रोडवेज बसों के फेरों को बढ़ाया गया। ज्यादातर अभ्यर्थी स्थानीय थे या फिर नजदीकी जिलों के थे। ऐसे में काफी संख्या में अभ्यर्थी अपने निजी वाहनों से भी परीक्षा देने आए।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर तैनात की गई फायर ब्रिगेड
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक परशुराम चौराहे पर एक फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गई। एक फायर ब्रिगेड रेलवे स्टेशन पर तैनात रही। दोनों फायर ब्रिगेड पर तैनात सिपाही भी अलर्ट मोड में रहे। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद अधिकारी भी शहर का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

केंद्रों के आसपास बंद रहीं फोटो स्टेट की दुकानें
शनिवार को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई भी फोटो स्टेट की दुकान तक नहीं खुलने दी गई। यहां तक की कचहरी और उसके आसपास की दुकानें तक बंद रहीं। सुबह नौ बजे से पहले ही पुलिस ने सभी दुकानों का भ्रमण किया और उनके दुकानदारों को बता दिया गया कि जब तक परीक्षा चलेगी। तब तक सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। इससे जरूरी कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें