जिलाध्यक्ष से पुतला छीनती पुलिस। संवाद
बदायूं। वोट चोरी के आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया।
आंबेडकर पार्क में पुतला दहन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की पुलिस से भिड़ंत हो गई। जिलाध्यक्ष के हाथ से पुतला छीनने में पुलिस के पसीने छूट गए। इसके बाद कांग्रेसियों ने आंबेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक वोट चोर गद्दी छोड़ो के नारों के साथ मार्च निकाला। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, बफाती मियां, जिला महासचिव सलीम अंसारी, आलोक सिंह, अकरम खान आदि मौजूद रहे। संवाद