फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: महीनों से अफसरों के चक्कर काट रहे फरियादी ने पीया जहर, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 09 Apr 2023 01:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कुंवरगांव थाने में शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे एक फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसने जहर पी लिया है। यह सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पप्पू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाने में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब समाधान दिवस में एक फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसने जहर पी लिया है। महीनों चक्कर काटने के बाद भी उसकी जमीन सबंधी समस्या का निपटारा नहीं हुआ। पुलिस ने आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


समाधान दिवस पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान गांव नरऊपसा का रहने वाला पप्पू भी वहां पहुंचकर फरियादियों के साथ बैठ गया। पप्पू ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उसकी जमीन का विवाद नहीं निपट रहा है। जमीन की पैमाइश करा दी जाए। वह महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। 

हलका लेखपाल ने मामला कमिश्नर के यहां विचाराधीन होने की बात कही तो पप्पू बोला कि अब जो चाहो करते रहो। उसने तंग आकर जहर पी लिया है। उसने पास में ही विषाक्त पदार्थ की खाली शीशी भी दिखाई। यह सुनते ही सभी के होश उड़ गए। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर अब उसे खतरे से बाहर बता रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सुनवाई न होने से आत्मघाती कदम उठा रहे पीड़ित

जिले में थानों आत्महत्या का प्रयास करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। सहसवान कोतवाली में पीड़ित श्रीपाल ने आत्मदाह किया था तो कुछ समय बाद एक और युवक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सहसवान कोतवाली में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का था।

यही हाल अन्य तहसीलों का है, जहां जमीन के मामले जल्दी नहीं निपटाए जा रहे हैं। एक महीने पहले बिसौली एसडीएम कार्यालय के सामने पीड़ित ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया था। तीन दिन पहले भी एक महिला केरोसिन की केन लेकर बिसौली एसडीएम कार्यालय पहुंच गई थी। उसने भी आत्मदाह की चेतावनी दी थी। फिलहाल कहीं न कहीं राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से छोटे मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, इस वजह से कुछ लोग इस तरह के कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन

सीओ बोले- जमीन को लेकर है विवाद

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि पप्पू का गांव में ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसका मामला कमिश्नरी बरेली में विचाराधीन है। वहां से आदेश आने से पहले ही वह जमीन की पैमाइश कराने को कह रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस और लेखपाल ने उसे कमिश्नरी में चल रहे मुकदमे का हवाला दिया तो उसने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें