सुनवाई न होने से आत्मघाती कदम उठा रहे पीड़ित
जिले में थानों आत्महत्या का प्रयास करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। सहसवान कोतवाली में पीड़ित श्रीपाल ने आत्मदाह किया था तो कुछ समय बाद एक और युवक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सहसवान कोतवाली में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का था।
यही हाल अन्य तहसीलों का है, जहां जमीन के मामले जल्दी नहीं निपटाए जा रहे हैं। एक महीने पहले बिसौली एसडीएम कार्यालय के सामने पीड़ित ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया था। तीन दिन पहले भी एक महिला केरोसिन की केन लेकर बिसौली एसडीएम कार्यालय पहुंच गई थी। उसने भी आत्मदाह की चेतावनी दी थी। फिलहाल कहीं न कहीं राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से छोटे मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, इस वजह से कुछ लोग इस तरह के कदम उठा रहे हैं।
सीओ बोले- जमीन को लेकर है विवाद
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि पप्पू का गांव में ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसका मामला कमिश्नरी बरेली में विचाराधीन है। वहां से आदेश आने से पहले ही वह जमीन की पैमाइश कराने को कह रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस और लेखपाल ने उसे कमिश्नरी में चल रहे मुकदमे का हवाला दिया तो उसने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वह पूरी तरह से स्वस्थ है।