क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में मौजूद विधायक व अन्य पदाधिकारी। स्रोत संगठन
बदायूं। वजीरगंज के एक बैंक्वेट हाॅल में रविवार को क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें एक-दूसरे को रंग लगाने के बाद गले मिलकर शुभकामनाएं दी गईं। वहीं कार्यक्रम में आरवी पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमाेहक प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
मुख्य अतिथि मनौना धाम के प्रबंधक आर्येन्द्र चौहान ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का प्रतीक है। लोग आपसी गिले शिकवे दूर कर होली पर गले मिलते हैं। बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम से आपस में भाई चारा बढ़ता है, जो आज दिख रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के संरक्षक श्यामपाल सिंह ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा वेदपाल सिंह ने किया। इससे पहले कवि अखिलेश ठाकुर व आदित्य तोमर सहित अन्य ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रितेश चौहान, ललतेश सिंह, मोहित तोमर, राघव सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इस्लामनगर के गांव सवानगर के शहीद मोहित राठौर के पिता नत्थू सिंह राठौर को अतिथियों ने सम्मानित किया।