केंद्र पर परीक्षा देते असाक्षर। स्त्रोत संवाद
कादरचौक। ब्लॉक के 54 केंद्रों पर रविवार को असाक्षरों ने परीक्षा दी। इसमें 327 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा देने के बाद असाक्षरों के चेहरों पर खुशी का भाव दिखा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उल्लास एप पर असाक्षर पंजीकृत कराए थे। रविवार सुबह कादरचौक ब्लॉक के 54 केंद्रों पर असाक्षरों की परीक्षा संपन्न कराई गई। इसमें 327 महिला-पुरुष परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।
खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार गंगवार ने अधिकांश केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि असाक्षरों की सुविधा के लिए उनके ग्राम पंचायत स्थित परिषदीय विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन सभी असाक्षरों का कक्षा संचालन परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक व उनके ग्राम पंचायत में स्वयं सेवकों द्वारा किया गया। परीक्षा देने वाले असाक्षरों में वृद्धजन, विशेष रूप से महिलाओं की अधिक संख्या रही। असाक्षरों का सत्यापन उल्लास एप के माध्यम से परिषदीय अध्यापकों ने किया।