अधिकारियों ने लिया जनसभा स्थल का जायजा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई चूक न हो, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन पीसी मीणा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक बरेली राकेश सिंह, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारियों ने दोपहर बाद निरीक्षण किया।
किसानों को मिलेगा प्लांट का फायदा
एथेनॉल प्लांट काफी दिन पहले से शुरू हो गया था। वहां पर किसानों से धान की फसल का अवशेष (पराली) खरीदा जा रहा है, जबकि इससे पहले किसान उस अवशेष को जला दिया करते थे। अब इससे उनकी आमदनी दोगुनी हो गई है। इसके साथ ही पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से भी निजात मिली है।