बदायूं। मुख्यमंत्री योगी ने जिले में पूर्व में संचालित कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। करीब 1328 करोड़ रुपये के काम शामिल रहे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और मदद दी। सीवर लाइन की मंजूरी को लेकर फिलहाल उन्होंने कुछ नहीं कहा। रिंगरोड पर भी नहीं बोले।
सहसवान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दातागंज के पुठी सराय में 400 केवीजी आईएस विद्युत पारेषण उपकेंद्र, बदायूं-मेरठ मार्ग पर 279.68 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण एवं सुद्दढ़ीकरण के काम, शहर के डायट परिसर में 6.90 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम एवं प्रेक्षागृह के निर्माण, राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीएम केयर फंड और एमएलए फंड से एक हजार एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट समेत 50 योजनाओं को लोकार्पण किया। इसके अलावा राजकीय निर्माण निगम की ओर से 3.61 करोड़ की लागत से जिला न्यायालय के आवासीय परिसर में बहुमंजिला भवन, सीएंडडीएस की ओर से 10.53 करोड़ की लगात से तहसील दातागंज में अग्निशमन केंद्र के आवासीय/ अनावासीय भवनों का निर्माण, जल निगम द्वारा कादरचौक के लभारी में 5.16 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन योजना के तहत काम कराया जाएगा। कुल 309 योजनाओं को शिलान्यास किया गया।
-
ये हैं प्रमुख योजनाएं, जिनका हुआ लोकार्पण
-दातागंज के पुठी सराय में 400 केवीजी आईएस विद्युत परेसरण उपकेंद्र-676.93 करोड़
-बदायूं-मेरठ मार्ग को चौड़ीकरण एवं सुद्दढ़ीकरण-279.68 करोड़
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल 200 बेड, ब्वायज हॉस्टल में 300 बेड-37.17 करोड़
-नगर पालिका क्षेत्र में आसरा योजना-16.99 करोड़
-जल निगम की ओर से 24 नग ग्रामीण पेयजल योजनाओं के रिट्रोफिटिंग के कार्य-17.85 करोड़
----------------
ये हैं प्रमुख योजनाएं, जिनका हुआ शिलान्यास
-जिला पंचायत की 164 परियोजना-34.22 करोड़
-जिला न्यायालय के आवासीय परिसर में बहुमंजिला भवन-3.61 करोड़
-दातागंज में अग्निशमन केंद्र के आवासीय/ अनावसीय भवनों का निर्माण-10.53 करोड़
-लाभारी में जल जीवन मिशन से काम-5.16 करोड़
-बसई खेलड ललबुझिया में जल जीवन मिशन से काम-6.29 करोड़
-ग्राम सिमरिया खुर्द में नगरिया संपर्क मार्ग का निर्माण-2.43 करोड़
बदायूं के सहसवान में आयोजित जनसभा में लाभार्थी को आवास की प्रतीकात्मक चाबी देते मुख्यमंत्री योग- फोटो : BADAUN