सुनसान पड़ा डीएम कार्यालय। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। सहसवान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम कराने में जिले का पूरा अमला जुटा रहा। ऐसे में सोमवार को सरकारी कार्यालय सुनसान पड़े रहे। यहां आने वाले फरियादियों को बैरंग होना पड़ा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रहीं थीं। इसमें जिले के तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगे थे। 48 घंटे से अधिकारी कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे, सारी व्यवस्थाएं ठीक रहें, कार्यक्रम ठीक से हो जाए सभी अधिकारी इसी कोशिश में लगे रहे। इस वजह से सोमवार से मंगलवार शाम तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय सुनसान पड़े रहे। इंस्पेक्टर एसओ तक थाने में मौजूद नहीं थे। उनकी जिम्मेदारी दरोगा और सिपाहियों ने संभाली। ऐसे में पिछले दो दिनों में तमाम फरियादियों को बैरंग होना पड़ा। मंगलवार को भी तमाम लोग डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मिलने और उन्हें ही अपनी शिकायत दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान कार्यालयों में मौजूद लोगों ने कहा कि सहसवान में मुख्यमंत्री जी आए हैं। साहब तो बुधवार को ही मिलेंगे। इससे तमाम लोग बिना शिकायत दिए लौट गए। संवाद