फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलती दीवारें देगीं स्वच्छ निर्मल गंगा का संदेश

Thu, 22 Sep 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बोलती दीवारें देगीं स्वच्छ निर्मल गंगा का संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गायत्री परिवार की मातृशक्ति ने दीवारों पर लिखे स्लोगन
 अखिल भारतीय गायत्री परिवार से जुड़ी मातृशक्ति ने बुधवार सुबह कछला गंगाघाट पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने घाटों की सफाई कर गंगा को निर्मल और स्वच्छ रखने के लिए दीवारों पर स्लोगन भी लिखे। यही स्लोगन श्रद्धालुओं को भी गंगा मइया की स्वच्छता के प्रति सजग रखेंगे।
गायत्री शक्तिपीठ के नत्थूलाल शर्मा की अगुवाई में सुबह में गंगाघाट पर पहुंची महिलाओं ने सबसे पहले जीवनदायनी के आस्था का प्रकट की। उन्होंने घाट समेत आसपास इलाके में सफाई करके दुकानदारों को भी गंदगी नहीं फैलाने की सलाह दी। कहा कि जो लोग गंगा में गंदगी या फिर से हवन-पूजन सामग्री प्रवाहित करते हैं, उन्हें गंगा को प्रदूषित करने से रोका जाए। गंगा में वाहन धोने वालों को उनकी गलती का सादगी के साथ अहसास कराया जाए तो गंदगी पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने बोलती दीवारें कार्यक्रम के तहत पुल के पिलरों और गंगा किनारे की दीवारों पर स्लोगन भी लिखे। स्लोगनों के जरिए गंगा की पवित्रता बनाए रखने और सफाई का संदेश दिया गया है। निर्मल गंगा जन अभियान के संयोजक रघुनाथ सिंह ने गंगासेवक मंडल, प्रज्ञा मंडल और महिला मंडल के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर संजीव कुमार शर्मा, शशि प्रजापति, कल्पना मिश्रा, ममता शर्मा, रजनी मिश्रा, दया शर्मा, सावित्री प्रजापति, नरेंद्र कुमार, रामवीर सिंह, लटूरी लाल, हरचरन, हरिओम, मुकेश यादव, रिंकू, अवनीश, इतवारी लाल और देवराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें