फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ नारेबाजी, पुतले फूंके 

Thu, 22 Sep 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
 उड़ी में हुए हमले से आक्रोशित लोगों का क्रोध थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी जिले भर में विरोध प्रदर्शन हुए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला व झंडा फूंक मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सीमा पर तैनात जवानों की सलामती के लिए रखा उपवास
 उड़ी में हुए हमले से आक्रोशित लोगों का क्रोध थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी जिले भर में विरोध प्रदर्शन हुए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला व झंडा फूंक मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीमा पर तैनात जवानों की सलामती के लिए उपवास भी रखा।
लावेला चौक पर बजरंज दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, मोहम्मद मसूद अजहर तथा हाफिज सईद के पुतले को जनता की अदालत में फांसी दी, फिर उन सभी को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर उज्जवल गुप्ता, सुभाष शर्मा, वेंकटेश भारद्वाज, उज्जवल रस्तोगी, आनंद साहू, सुनील सपड़ा आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद छात्र महासभा के पदाधिकारियों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर नवाज शरीफ व झंडा का पुतला फूंका। राजा सक्सेना, सौरभ ने कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए समस्या बन चुका है। दरगाह हजरत सैयद अलाउद्दीन गुरदेजी रहमतुल्ला अलय न्यू मॉर्डन कालोनी में अंजुमन गुलामाने चिश्तिया साबरिया सोसायटी की ओर से हुई शोक सभा में उड़ी में शहीद हुए भारतीय फौज के जवानों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई। इस मौके पर सलीम अहमद फारूकी, सैयद शमशाद हुसैन साबरी आदि मौजूद रहे। महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर में केंडल मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हरमिलाप सनातन धर्म विद्यालय में उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आचार्य विजय प्रकाश शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है। भारत को बड़े पैमानी पर आतंकवादियों के खिलाफ अब ठोस कार्रवाई करनी ही होगी। ऐस इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों व स्टाफ ने कैंडिल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

---
दबतोरी। एक शोकसभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान, रीतेश सिंह, राकेश सिंह, मुन्नू सिंह, उदयपाल सिंह, पप्पू सिंह, प्रदीप पाठक, विनीत दुबे, अजय पाल सिंह आदि ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि इस हमले का पाकिस्तान को जल्द ठोस जबाब दें। इसके अलावा कस्बा में स्थित कुमारी मंजू लता मेमोरियल इंटर कालेज में भी छात्र-छात्राओं  और अध्यापकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम भारती के नेतृत्व में कस्बाइयों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  का पुतला व झंडा फूंका। नवाज शरीफ  की फोटो पर पाकिस्तानी झंडा पहनाकर जूतों और चप्पलों की मारा।
---
नूरपुर पिनौनी। युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। अशांति फैलाने वाले आतंकियों को ईंट का जवाब पत्थर से देने की बात कहीं। वहीं केंडल मार्च निकालकर युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दीपू गुप्ता, सर्वेश, मनीष, कामेश, अमित आदि मौजूद रहे।
--
उघैती। कस्बे के रामलीला ग्राउंड में बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा व पुतला फूंका। मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आशुतोष पाराशरी, राघव द्विवेदी, गुड्डू गुप्ता, झुनेंद्र कश्यप, गब्बर कमल सिंह, देवेंद्र सिंह चौधरी, सुमित राठौर, अर्पित, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कुंवरगांव। लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर नवाज शरीफ का पुतला फूंका। वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सीमा पर तैनात जवानों की सलामती के लिए लोगों ने उपवास रखा। इस मौके पर गुड्डू गुप्ता, अजय, सिद्धार्थ, अवनीश, मिथुन, हनी शर्मा, विवेक, संदीप, नवतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें