बदायूं। जिले में मंगलवार को व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें राज्यमंत्री से लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। राज्यमंत्री ने नवादा स्थित फौजी पड़ाव में पौधरोपण किया। इसके अलावा जिलेभर में भी पौधे रोपे गए।
मंगलवार को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अवस्थापना व औद्योगिक विकास विभाग के सचिव/ जिले के नोडल अधिकारी (पौधरोपण) अभिषेक प्रकाश, भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनूप मिश्र, जलशक्ति अभियान के तकनीकी अधिकारी कमलेश ओझा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के साथ बरेली रोड स्थित बाल व युवा वन फौजी पड़ाव में पौधरोपण किया। इससे पहले राज्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण में हम सबसे काफी चूक हुई है। यदि पेड़ नहीं हैं तो जीवन भी नहीं है, इसलिए हमें पौधरोपण खूब करना चाहिए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण का कार्य एक सतत और निरंतर प्रक्रिया है। सदर विधायक ने कहा कि जितने ज्यादा पेड़ पौधे होंगे, उतनी ही धरती पर हरियाली और खुशहाली बनी रहेगी। डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जिले में लगभग 54 लाख पौधों का रोपण 15 अगस्त तक किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की जिम्मेदारी सभी लोगों की है।
इधर राजकीय महाविद्यालय, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, बीआईएमटी, मदर एथीना स्कूल में भी पौधरोपण किया गया।
-
देहात क्षेत्रों में भी लगाए गए पौधे
उसावां। गांव मिर्जापुर अतिराज के प्राथमिक विद्यालय के परिसर व बाहर प्रधानाध्यापक ग्याराम भारती ने शिक्षकों के साथ पौधे लगाए। इस दौरान बीडीओ नरेशपाल सिंह, बीईओ वीरेश सिंह भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों को भी पढ़ाया व शैक्षिक दक्षताओं का परीक्षण किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष फूल सिंह, शिक्षक सदनपाल सिंह, सुनैना भारती, विमला देवी मौजूद रहे।
रुदायन। नेहरू इंटर कॉलेज में पुलिस चौकी प्रभारी योगराज सिंह, प्रधानाचार्य अलोक कुमार द्वारा पौधरोपण किया गया। हरिशंकर त्रिपाठी, ब्रजकिशोर, आदेश शर्मा, शराफत समीर मौजूद रहे।
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वसुधा श्रीवास्तव के निर्देशन में कॉलेज परिसर में, तहसील परिसर में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह के साथ बार के अधिवक्ताओं ने पौधे लगाए।
बिसौली। मदनलाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गणेश गोयल के नेतृत्व में स्टाफ ने पौधे रोपे। सौरव शर्मा, प्रभात कुमार दुबे, राजेश यादव, अजय कुमार, दीनानाथ, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
मुजरिया। एसओ मुजरिया प्रदीप कुमार ने थाना परिसर में पौधरोपण किया। इसके अलावा परिषदीय स्कूलों में पौधरोपण किया गया।
अलापुर। नगर पंचायत के ईओ राजीव कुमार ने पंचायत अध्यक्ष नाज बी के साथ पौधारोपण किया। थाने ने इंस्पेक्टर एसके सिंह ने पुलिस कर्मियों, पीस कमेटी के सदस्यों और वालंटियर के साथ पौधरोपण किया गया।