फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने छुड़ाए पसीने, आज बौछार का अनुमान

विज्ञापन
बादल छाए तो दोपहर में महिलाएं खरीदारी के लिए भी निकलीं। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को भी गर्मी और उमस ने लोगों का पसीना छुड़ाने का काम किया। हालांकि दिन में ज्यादातर समय बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बुधवार को बौछार का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी। बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था। दिन में तेज धूप के बीच कुछ समय के लिए बादल छाए तो उमस पैदा हो गई। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन में जिस तरह से कई बार घने बादल छाए उसको देख कर बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन बादल बिना बरसे चले गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 और न्यूनतम 33.1 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि एक सप्ताह में बदायूं और आस-पास के जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। मानसून में भले कुछ देरी हुई है, लेकिन अच्छी बारिश का अनुमान है। दिल्ली और एनसीआर में मानसून दस्तक दे चुका है। बुधवार और बृहस्पतिवार को बदायूं समेत आस-पास के जिलों में बूंदाबांदी और बारिश का अनुमान है। इसके बाद तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें