फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
बिल्सी में आयोजित किसान यूनियन की बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों की बैठक तहसील में आयोजित की गई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं लेकर चर्चा की गई। साथ ही उनके निराकरण के लिए एसडीएम से मांग की गई।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि क्षेत्र के गांव खैरी में कोटेदारों की मनमानी से यहां के किसानों का लंबे समय से शोषण हो रहा है। इसको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। मगर विभाग ने इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है। जिससे कोटेदारों के हौसले बुलंद हैं। तहसील उपाध्यक्ष अंजर खान ने कहा कि बिल्सी नगर से गांव नैथुआ को जाने वाला संपर्क मार्ग कई सालों से कच्चा पड़ा हुआ है। जिसमें जगह- जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे बरसात में जलभराव की समस्या बनी रहती है।
गांव नैथुआ के साथ कई गांवों के लोगों को इधर से निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोक निर्माण विभाग को चाहिए वह शीघ्र इसका निर्माण कराए। उन्होंने कहा कि किसानों की उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो वे व्यापक स्तर पर इसके लिए आंदोलन करेंगे। इस मौके पर शाकिर खां, अख्तर खान, राम रहीस, शमशेर, नन्ही देवी, हिमायत खान, बाबू खान, मोहम्मद नबी, रमजानी, शाकिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें