बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने सीडीओ ऋषिराज के साथ ब्लॉक सालारपुर की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बिहार का निरीक्षण किया। यहां पर जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य तेजी से कराया जाए। कहा कि वाटर कनेक्शन घरों के अंदर दिए जाएं। प्रधान ध्यान रखें कि जहां भी पक्की सड़क या खड़ंजा तोड़कर पाइप लाइन बिछाई जाती है, तो इसे कार्यदायी संस्था ठीक भी कराए। निर्देश दिए कि जो काम कराए जा रहे हैं उन कार्यों की सूची प्रधान को उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने प्रधान की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि यहां पर जो सामान उपयोग में आ रहे है, उसका लगातार सत्यापन करते रहें। इस अवसर पर कार्यवाहक अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद