फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों को थाने में मिलेगी पीली पर्ची, शिकायत करने का होगा सुबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अब जिले के हर थाने में एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत थाने में तहरीर देने वाले फरियादियों को पीली पर्ची दी जाएगी। इसकी एक प्रति थाने में रिकॉर्ड के तौर पर रहेगी। इससे फरियादियों के पास भी एक सुबूत रहेगा कि उन्होंने थाने जाकर अपनी तहरीर दे दी है। उसकी शिकायत सत्य है या झूठी है यह पुलिस की जांच पर निर्भर रहेगी।
विज्ञापन

थाने में फरियादियों को पीली पर्ची देने का नियम प्रदेश के कुछ जिलों में लागू था। बदायूं में फरियादी थाने आते थे और अपनी तहरीर देकर चले जाते थे। उन्हें तहरीर देने के बदले रिसीविंग तक नहीं दी जाती थी। इससे फरियादियों के पास कोई रिकॉर्ड नहीं होता था कि उन्होंने थाने जाकर अपनी शिकायत दी है। अब एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने आदेश दिया है कि जिले के सभी थानों में फरियादियों को पीली पर्ची दी जाए। वे जो भी तहरीर देंगे, उसकी रिसीविंग के तौर पर पुलिस उसे पीली पर्ची देगी।
-
जिले के सभी थानों में यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत सभी थानों में फरियादियों को पीली पर्ची दी जाएगी। इससे पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। फरियादियों के पास सुबूत रहेगा कि उन्होंने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें