फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस का पता ही नहीं था, केवल 34 फरियादी आए

विज्ञापन
बिसौली में जन शिकायतों को सुनते सीडीओ ऋषिराज। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस के बारे में लोगों को जानकारी न होने की वजह से सोमवार को यह कारगर न हो सका। सोमवार को अचानक कराए गए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बिसौली में सीडीओ ने शिकायतों को सुना। यहां मात्र 34 शिकायतकर्ता ही पहुंच सके।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश स्तर से संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। आचार संहिता खत्म होने के बाद सोमवार को जिले में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अचानक हुए संपूर्ण समाधान दिवस के बारे में लोगों को जानकारी नहीं होने से कम संख्या में लोग पहुंचे। हालात ये रहे कि बिसौली में हुए मुख्य समाधान दिवस में मात्र 34 ही लोग अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे। बिसौली में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ऋषिराज ने एक-एक करके फरियाद सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें