फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमतें बढ़ने की आशंका, पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतार

विज्ञापन
शहर के पंडित जी पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होने के बाद जिले भर में पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगने लगी है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों इशारा दिया गया था कि विधानसभा चुनाव के बाद डीजल और पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। मीडिया माध्यमों के जरिये सूचनाएं आ रही थीं कि विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल कम से कम 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 20 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा हो सकता है।
सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा होने की सूचनाएं फिर से बढ़ गईं। इसके बाद शहर समेत जिले भर में लोग अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। जो लोग एक बार में 100-200 रुपये तक का डीजल-पेट्रोल भरवाते हैं उन्होंने एक हजार रुपये तक का ईधन भरवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें