फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर नहीं होगी परेशानी, कल से शुरू हो जाएगी बसों की वापसी

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। होली पर लोगों को यात्रा में दिक्कत नहीं होगी। बुधवार से जिले में यातायात व्यवस्था पटरी पर आने लगेगी। बदायूं डिपो की 61 बसों की वापसी शुरू हो जाएगी। यह बसें निर्वाचन आयोग के अधिग्रहण में हैं। बसों के लौटने से लोगों को समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने दस फरवरी को मतदान के पहले चरण के साथ ही बदायूं डिपो की बसों का अधिग्रहण शुरू कर दिया था। इस दौरान बदायूं डिपो की कुल 93 बसों को चुनाव में लगाया गया था। बदायूं डिपो के बेड़े में कुल 168 बसें हैं। इनमें 37 अनुबंधित बसें हैं। अनुबंधित बसों का संचालन लोकल रूटों पर होता है। पांचवें चरण के मतदान के दौरान अनुबंधित बसों को भी चुनाव में भेज दिया गया था। इस कारण काफी समस्या हो रही थी। 37 अनुबंधित बसों की वापसी हो चुकी है, लेकिन निगम की 61 बसें अब तक चुनाव ड्यूटी में हैं। होली और सहालग के मद्देनजर इन दिनों यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। इस बीच बसों की कमी के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
इतनी बड़ी संख्या में बसों के चुनाव ड्यूटी में होने के कारण बदायूं-दिल्ली, बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-आगरा, बदायूं-शाहजहांपुर, बदायूं-गंडुंडवारा आदि रूटों पर काफी समस्या हो रही है। बुधवार से बसों की चुनाव से वापसी के साथ ही यात्रियों की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। घंटों बसों का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

-
चुनाव ड्यूटी में निगम की अभी 61 बसें हैं। सोमवार को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही मंगलवार से बसों की वापसी शुरू हो जाएगी। बुधवार तक सभी बसों के लौटने की उम्मीद है। इसके बाद जिन रूटों पर इन दिनों बसों की समस्या है वह दूर हो जाएगी। होली पर यात्रियों को समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

-लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें