फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाहपुर के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है टूटी सड़क

विज्ञापन
बिल्सी के बादशाहपुर में मुख्य सड़क पर भरा दूषित पानी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बादशाहपुर में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से ग्रामीण आजिज आ चुके हैं। जर्जर सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। आईटीआई कॉलेज व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को भी इधर से निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार लगातार गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान चला रही है। बावजूद इसके बादशाहपुर की मुख्य सड़क को देखकर नहीं लगता कि सरकारी मशीनरी धरातल पर कुछ काम कर रही है।
क्या कहते हैं गांव के लोग
कई बार बिल्सी तहसील दिवस में अधिकारियों तथा अंबियापुर के खंड विकास अधिकारी से शिकायत की है। पर अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते जलभराव की समस्या से गांव के लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- लालाराम यादव, प्रधान
-
गांव के मध्य से गुजर रही सड़क से आईटीआई कॉलेज एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को रास्ता जाता है। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। दूषित जलभराव से अक्सर उनके कपड़े खराब हो जाते है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है। मगर किसी ने कोई गौर नहीं किया है।
- जगवीर सिंह
-
गांव की यह सड़क पिछले कई वर्ष से क्षतिग्रस्त है पर विकास खंड अंबियापुर के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिस कारण सड़क दिनों दिन खराब होती जा रही है। इससे लोगों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं।
- लोकेंद्र यादव
-
गांव की इस सड़क के खराब होने से गांव की कई महिलाएं और कॉलेज के विद्यार्थी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क पर हमेशा कीचड़ और दूषित जलभराव की समस्या बनी रहती है। गांव से तहसील और ब्लॉक मुख्यालय मात्र एक किमी दूर हैं। बावजूद इसके कोई भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

- राम रईस यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें