फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लाख की लागत से बनाए गए आंबेडकर पार्क का लोकार्पण

विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करते जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के सामने आंबेडकर पार्क का नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, चेयरमैन व अन्य भाजपाइयों ने देर शाम लोकार्पण कर दिया।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने मंगलवार को डीएम दीपा रंजन, एसएसपी ओपी सिंह के साथ आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण का लोकार्पण किया। अंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण 42 लाख की लागत से अमृत योजना के तहत हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान के निर्माता थे। उनके बताए शिक्षित बनो, संगठित रहो के मूल मंत्र पर ही हम सभी को चलना है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम करने के साथ ही एकजुटता का संदेश दिया। भारत में मजबूत लोकतंत्र उन्हीं की देन है। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा डॉ. आंबेडकर ने सभी को समानता का अधिकार दिलाया। चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भी विचार रखे। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भीमसेन सागर, भगवंतराम, शिवचरण लाल बौद्ध, जालिम सिंह, लोकमान सिंह, देवीदास, रामलाल आर्य, मानसिंह गौतम, नंदकिशोर, मथुरा प्रसाद, लज्जाराम, ओम प्रकाश, चेतराम, जेके सागर आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरविंद वाल्मीकि, सहदेव सागर, तेजपाल सागर, राजवीर राधेश्याम बौद्ध, अशोक भारती, दीपक जाटव, राकेश जाटव, प्रेमपाल जाटव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें