फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को जीवित साबित करने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहा किसान

विज्ञापन
रामपाल। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के गांव प्रसिद्धपुर के रहने वाले रामपाल नाम के किसान को कृषि विभाग ने मृत घोषित करते हुए उनकी किसान सम्मान निधि बंद कर दी। जब काफी समय से बैंक खाते में रुपये नहीं आए तो रामपाल ने बैंक और कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद मालूम हुआ कि कृषि विभाग के रिकार्ड में तो वह मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

किसान रामपाल का कहना है कि उनके खाते में शुरू से ही किसान सम्मान निधि आ रही थी। करीब एक साल से खाते में सम्मान निधि नहीं पहुंची। कई बार बैंक अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन स्थिति साफ नहीं हो सकी। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर मालूम हुआ कि कृषि विभाग के रिकार्ड में उनको मृत घोषित कर दिया गया है। रामपाल अब खुद को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को शपथ पत्र भी दिया है। रामपाल का कहना है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें