फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को बेहतर बनाने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेहतर विकास कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना संचालित की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रक्रिया में ऑनलाइन पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय टीम सत्यापन कर फाइनल मुहर लगाएगी। इसकी ऑनलाइन अंतिम तिथि 15 दिसंबर रखी गई है।
विज्ञापन

पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार-2022 योजना के तहत ग्राम पंचायतों को पंचायत पोर्टल पर 15 दिसंबर तक आवेदन करने हैं। आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार 100 अंक की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पुरस्कार योजना का उद्देश्य पंचायतों को आदर्श बनाना, ग्राम पंचायतों को स्मार्ट ग्राम के रूप में विकसित करना और बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करना है।
डीपीआरओ ने बताया कि अभी तक जिले से छह ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया। आवेदन के बाद सभी अभिलेखों व प्रश्नावली की जांच जिला स्तरीय समिति करेगी। फिर सूची शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इस तरह से अन्य योजना में भी इसी प्रकार ऑनलाइन प्रश्नावली के उत्तर भरने होंगे। इसके बाद बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पंचायतों को पुरस्कार के रूप में अलग से धनराशि दी जाएगी। इसका उपयोग गांव के विकास में किया जा सकेगा।
---
शासन की ओर से पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार-2022 योजना संचालित की जा रही है। इसमें प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करनी वाली ग्राम पंचायतों को चयनित कर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। अब तक करीब छह ग्राम पंचायतों ने इसके लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

- श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें