फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने लदी ट्रॉली से पोल क्षतिग्रस्त, आधे शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के कई इलाकों को बुधवार रात तीन घंटे बिजली गुल रही। बरेली रोड पर मठिया मंदिर के पास गन्ने लदी ट्रॉली से बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण समस्या हुई। बुधवार रात करीब नौ बजे हादसा होने के बाद सप्लाई ठप हो गई और रात में 12 बजे के बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन

वैसे तो शहर में बिजली सप्लाई के लिए अंडरग्राउंड लाइन हैं, लेकिन शहर में तमाम इलाकों में अभी ओवरहेड लाइनों से ही सप्लाई हो रही है। इस कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। हाल ही में नवादा चौराहे के पास बिजली पोल गिरने से सपा जिला उपाध्यक्ष मोतशाम सिद्दीकी के भतीजे की मौत हो गई थी। बुधवार रात करीब नौ बजे बदायूं से बिसौली की ओर जा रही गन्ना लदी ट्रॉली ने बरेली रोड पर मठिया मंदिर के पास बिजली पोल को टक्कर मार दी। इसका असर अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई पर भी पड़ा। इस कारण शहर में नवादा टाउन फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली ठप हो गई।
सबसे ज्यादा समस्या लोची नगला, शहवाजपुर, कल्यान नगर, नई सराय, नई बस्ती, टिकटगंज, पटियाली सराय आदि इलाकों में हुई। लगातार तीन घंटे बिजली सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली रोड पर मठिया मंदिर विमल की टाल के पास गन्ना लदी ट्रॉली की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण शहर के कुछ इलाकों में बुधवार रात बिजली कटौती करनी पड़ी। लाइन दुरुस्त करने के बाद रात में ही बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।-यश भारद्वाज, एसडीई कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें