फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में सो रहे किशोर को गोली मारी, पूर्व प्रधान पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मझोलरा में बुधवार रात एक बजे घर पशुशाला में सो रहे 14 वर्षीय वीरू पुत्र राकेश के सिर में गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। परिजन ने गांव के पूर्व प्रधान वीरपाल यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझोलरा निवासी राकेश यादव पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते थे। घर के सामने उनकी पशुशाला है। बुधवार रात उनका 14 साल का बेटा वीरू पशुशाला में बनी झोपड़ी में सो रहा था। वहीं पड़ोस में दूसरी चारपाई पर उसकी बड़ी बहन कविता सो रही थी। बुधवार रात करीब एक बजे अचानक फायर की आवाज हुई, जिसे सुनकर कविता जाग गई और परिवार के अन्य लोग व आसपास वाले पहुंच गए। उन्होंने देखा तो वीरू के सिर में गोली लगी हुई थी। थी। राकेश की सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ रात में ही मौके पर जा पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की।
कविता ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह जाग गई। उसने देखा कि पूर्व प्रधान वीरपाल यादव अपने हाथ में तमंचा लिए भाग रहा था। उसके साथ चार-पांच अन्य लोग थे, जिन्हें वह पहचान नहीं सकी।
विज्ञापन

राकेश की ओर से पूर्व प्रधान वीरपाल व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, परिवार के लोग घायल वीरू को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे अलीगढ़ ले जाया गया। जहां गुरुवार शाम उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। पुलिस ने वीरपाल को हिरासत में ले लिया है।
नल का हत्था निकालने से ताजा हुआ पुराना विवाद
राकेश ने बताया कि वह पहले कोटेदार और वीरपाल प्रधान थे। तभी से उनके बीच रंजिश चल रही है। वीरपाल उनके खिलाफ झूठी शिकायतें करता था। राकेश ने बताया कि उनकी पशुशाला के पास सरकारी नल वीरपाल की प्रधानी में लगाया गया था। डेढ़ महीने पहले यहां सड़क निर्माण हो रहा था। तब सचिव व अन्य लोगों ने कहा कि इस नल का हत्था निकालकर रख लो ताकि पानी बहकर सड़क पर न आए। वीरू ने हत्था निकाला तो उससे वीरपाल ने झगड़ा किया। वीरपाल पक्ष के लोगों ने मारपीट भी की थी। उनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने कुछ किया नहीं था।
...तो राकेश को मारने आए हमलावर
वीरू को जब सिर में गोली मारी गई तो वह लिहाफ ओढ़े हुुए था। पशुशाला में कई बार राकेश भी सो जाते थे। इस लिहाज से इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि कहीं हमलावरों का इरादा राकेश की हत्या करना तो नहीं था। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान वीरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
किशोर को गोली मारने की घटना हुई है। गोली मारने की ठोस वजह समझ नहीं आ रही। हालांकि परिवार की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही स्थिति साफ हो जाएगी। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें