फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कूड़ेदान बनवा लिए, पुराने कर दिए कूड़ा

विज्ञापन
बदायूं के वाटर वर्क्स में पड़े पुराने कूड़ेदान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन शहर में सफाई के नाम पर बजट खपा रहा है। वाटर वर्क्स में पुरानी योजनाओं में बनवाए गए तमाम कूड़ेदान जंक खा रहे हैं पर उन्हें सुधारकर लगवाने बजाय नए कूड़ेदान बनवाकर बजट खपाने का इंतजाम कर लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन कर्मचारियों के वेतन हो फिर अन्य देय मांगों को पूरा करने के लिए पालिका के पास पर्याप्त धनराशि न होने की बात कही जाती है। वहीं पालिका के पास जो धनराशि मौजूद रहती है उसे गैरजरूरी कामों में ठिकाने लगाने पर पूरा ध्यान दिया जाता है। इसे लेकर नई-नई प्लानिंग तैयार की जाती हैं। स्वच्छता अभियान की योजना के तहत पिछले कुछ समय से शहर की सड़कों पर रखे गए कूड़ेदान धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि अब शहर में अधिकांश सड़कों पर कोई भी कूड़ादान नहीं दिखाई दे रहा है। अमर उजाला टीम ने स्थिति की जानकारी जुटाई तो पता लगा कि इनमें से अधिकांश कूड़ेदान नगर पालिका के वाटर वर्क्स स्थित मैदान में कबाड़ होने के लिए डाल दिए गए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों के द्वारा कूड़े को सड़कों पर डाला जा रहा है जो शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहा है। अब शहर को अच्छा दिखाने के चक्कर में नए कूड़ेदान सड़कों पर रखे जाएंगे। सवाल उठ रहा है कि जब पर्याप्त संख्या में पुराने कूड़ेदान थे तो उन्हें जरूरी मरम्मत कराकर भी सड़कों पर रखा जा सकता था। उनको सही कराने में पालिका प्रशासन की बेहद कम धनराशि ही खर्च होती।
30 कूड़ेदानों की हुई खरीदारी
नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में 30 जगहों को चिन्हित किया गया है। जहां पर मशीन से कूड़ा उठाने वाले ये नए कूड़ेदान रखे जाएंगे। एक कूड़ेदान की कीमत लगभग 21 हजार रुपये है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा करीब छह लाख तीस हजार रुपये में इनकी खरीदारी की गई है।
विज्ञापन

कूड़ेदान उठाने वाली मशीन भी खरीदी
शहर में जो कूड़ेदान रखे जाएंगे वह आमतौर पर रखे जाने वाले कूड़ेदानों से बड़े हैं। ऐसे में इनमें सामान्य तौर पर कूड़ा नहीं उठाया जा सकेगा। इसके लिए मशीन की जरूरत पड़ेगी। मशीन इन कूड़ेदानों को हल्का सा उठाकर कूड़ा पलट लिया करेगी और वापस वहीं रख देगी। इस वजह को दिखाकर नगर पालिका ने इस मशीन की भी खरीदारी की है। जल्द ही यह मशीन भी पालिका को मिल जाएंगी। इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
इन कूड़ेदान और मशीन की खरीदारी पूर्व में रहे ईओ संजय तिवारी के द्वारा की गई थी। अब कूड़ेदान आ चुके है, मशीन जल्द ही आ जाएगी। उसके बाद में इन कूड़ेदान को चिन्हित जगहों पर रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें