फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गंदगी को लेकर बिल्सी में प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली में जर्जर सड़क और गंदगी के कारण यहां ग्रामीण काफी दुखी है। इसे लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने हाईवे पर एकत्रित होकर क्षेत्रीय जनप्र तिनिधियों और प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि चुनाव के दौरान राजनैतिक पार्टियों के नेता गांव के विकास को लेकर लंबे चौड़े वायदे करते है और चुनाव में जीतने के बाद गांव की जनता की ओर मुड़कर तक नहीं देखते है। यहीं कारण गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाते है। गांव में शराब की दुकान के सामने वाली गली में लोग आज भी ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रधान ने इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं कराई है।
इसके कारण गली में हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। दूषित जलभराव और कीचड़ से लोगों को इधर से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं संक्रामक रोगों के फैलने की पूरी आंशका बनी हुई है। इस समस्या को लेकर कई बार विधायक एवं ग्राम प्रधान को अवगत कराया है। इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन करने वालों में नवासे अली, दिवाकर, इंद्रपाल यादव, ओमकार, लक्ष्मी सैनी, अवनीश पाठक, देवेंद्र यादव, असलम सैफी, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें