फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न आने से गुस्साए लोग सड़क पर उतरे, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। पिछले पांच दिनों से बिजली गायब रहने से गुस्साए बेलाडांडी और आसपास गांवों के लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने बेलाडांडी गांव के पास करीब दो घंटे तक बदायूं-शाहजहांपुर रोड जाम रखा। इसका पता लगने पर पहुंची दातागंज पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दातागंज में बिजली कटौती की समस्या गंभीर होती जा रही है। यहां सबसे ज्यादा समस्या डहरपुर और समरेर फीडर से जुड़े गांवों में होती है। दातागंज फीडर से भी कई-कई दिन सप्लाई ठप रहती है। लाइन में फाल्ट आने के कारण पिछले पांच दिनों से ग्राम बेलाडांडी, लालिमगंज, रोहरी, लाखन नगला, चना खेड़ा आदि गांवों में बिजली सप्लाई ठप है। इस कारण किसान गेहूं की बुवाई के लिए खेतों में पानी नहीं लगा पा रहे हैं। परेशान होकर शनिवार को रोहरी गांव के पूर्व प्रधान शिव सिंह, बेलाडांडी के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ नारेेबाजी करते हुए बेलाडांडी के पास दातागंज-तिलहर रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। इसके करीब दो घंटे बाद दातागंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इन दिनों इस रोड पर ज्यादा यातायात नहीं है। ऐसे में ज्यादा समस्या नहीं हुई।
इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने थोड़ी देर जाम लगाने का प्रयास किया था। लोगों को समझाकर यातायात सामान्य करा दिया गया।
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान
बिल्सी। संविदा कर्मियों की हड़ताल के बाद बिजली की आंख मिचौली से नगर के लोग परेशान हैं।
नगर के खैरी रोड निवासी दीपक माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, वसीम सलमानी, अरविंद गुप्ता, आरके लक्ष्य, तनुज वार्ष्णेय ने बताया इन दिनों नगर में अघोषित बिजली कटौती जारी है। नगर में रात को कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। दिन में भी बिजली की कई बार ट्रिपिंग होती रहती है। बिजली नियमित रुप से न मिलने से कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। बावजूद इसके अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें