फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा हाईवे पर उझानी में लगे बिजली के खंभे हटेंगे, टूटा रोड बनेगा

विज्ञापन
उझानी बाईपास के पास बीच सड़क पर लगे बिजली के खंभे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उझानी बाईपास पर बीच सड़क में बिजली के खंभे लगे हैं। इनको हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पावर कॉरपोरेशन से बात की थी लेकिन अपेक्षित बजट की वजह से यह नहीं हट सके। ऐसे मेें लोक निर्माण विभाग ने शासन से धनराशि की मांग की है जिसे बिजली विभाग को देकर खंभे हटाए जा सकेंगे और अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर विभाग को धनराशि मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बदायूं से उझानी होते हुए कछला जाने वाले मथुरा हाईवे पहले डबल लेन था, बाद में इसका चौड़ीकरण करते हुए इसे फोरलेन में तब्दील किया गया। हाईवे पर चौड़ीकरण का काम अब भी चल रहा है, लेकिन उझानी में चौड़ीकरण निर्माण में बिजली के पोल बाधा डाल रहे है। इसकी वजह से लोक निर्माण विभाग ने वहां पर काम को बीच में रोक दिया है। हाईवे होने की वजह से वाहन चालक स्पीड में होते हैं, ऐसे में बीच सड़क में खंभा होने की वजह से कई बार हादसे भी हो जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पावर कॉरपोरेशन से इन बिजली के खंभों को शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने शिफ्टिंग के मद्देनजर धनराशि की मांग की। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने शासन से धनराशि की मांग की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली विभाग की ओर से जो एस्टीमेट दिया गया है वह दो करोड़ 31 लाख रुपये है।
-
पहले ये खंभे रोड साइड में थे, लेकिन सड़क के चौड़ीकरण की वजह से अब यह बीच में आ गए हैं। इस खंभों की वजह से अब बहुत परेशानी होती है।
-वसीम
-
खंभों का हटना बेहद जरूरी है, बीच रोड में लगे खंभों की वजह से हादसे का अंदेशा हमेशा बना रहता है। क्योंकि हाईवे की वजह से लोग स्पीड में होते हैं। ऐसेे में इनका अंदाजा नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

-तबिश
-
दोनों विभाग के अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाकर जनहित के काम प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए ताकि इन खंभों की वजह से कोई अनहोनी न हो।
-विजय यादव
-
फोटो-35
ये खंभे दिन में तो खतरनाक हैं लेकिन रात के समय इनसे टकराने की अंदेशा ज्यादा बढ़ जाता है। इन खंभों को तो जितना जल्द हो हटा देना चाहिए। जिससे कोई हादसा न हो।
-आशुतोष मिश्रा
-
पावर कॉरपोरेशन से खंभों को हटाने में आने वाले खर्च का एस्टीमेट मांगा गया। उन्होंने करीब दो करोड़ 31 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर दिया है। इस धनराशि की शासन से मांग की है। उम्मीद है कि जल्द ही धनराशि मिल जाएगी। यह मिलते ही बिजली विभाग को दे दी जाएगी।
विज्ञापन

- अमर सिंह, एक्सईएन प्रथम, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें