फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी जारी कर पुराने बकायेदारों से करें वसूली

विज्ञापन
डीएम दीपा रंजन ने एडीएम ऋतु पुनिया के साथ में बैठक की। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन ने एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, नगर पालिका व पंचायतों के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य व विकास की बैठक की। उन्होंने कहा कि आरसी जारी की जाए। साथ ही पुराने बकायेदारों से वसूली की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। कूड़ा घर विलोपित कर तारकशी करके वहां पौधरोपण किया जाए। साथ ही वहां कूड़ा न डालने का संदेश भी लिखवा दिया जाए कि यहां कूड़ा नहीं पड़ना चाहिए। आवश्यक स्थानों पर कूड़ेदान रखवाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रकार की राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाए। जल और गृह कर समय से वसूले जाएं। बकाएदारों को सूचित करने के लिए एसएमएस क्रियाशील किए जाएं। मुख्य दीवारों पर जागरूकता के लिए वॉल पेंटिंग कराई जाए। पथ, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाए, चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए। स्वीकृत किए जा रहे निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया समय से पूर्ण की जाए। किसी भी कार्य में कोई लापरवाही न होने पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें