फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की लोडिंग से फिर बढ़ी दिक्कत, अढौली फाटक पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गुजरात के लिए सोमवार सुबह रैक में गेहूं की लोडिंग ने एक बार फिर से कादरचौक-उझानी रोड पर आवागमन को रोक दिया। रोड पर गेहूं लदे खड़े बेतरतीब ट्रकों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली भी फंस गईं। बाइक और कार सवार भी नहीं निकल पाए। उसी दौरान मालगाड़ी के इंजन की शंटिंग के चलते जब अढौली फाटक को बंद किया गया तो दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके चलते वाहनों को कस्तूरबा स्कूल के पास मिनी बाईपास से होकर निकाला गया।
विज्ञापन

यहां रेलवे स्टेशन से रैक में गेहूं की लोडिंग और खाद की अनलोडिंग होती है। गुजरात के लिए गेहूं की रैक की लोडिंग रविवार शाम को शुरू हुई। इसके लिए गोदामों से निकले गेहूं लदे ट्रकों की कादरचौक रोड किनारे धर्मकांटे पर तौल का भी काम चलता रहा। सोमवार तड़के छह बजे ट्रकों की संख्या बढ़ी तो ड्राइवरों ने जगह नहीं मिलने पर उन्हें सड़क किनारे ही खड़े कर लिया। देखते ही देखते ट्रकों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा हो गई। धर्मकांटे पर तौल के दौरान ही गेहूं लदी एक ट्रॉली बैक होते समय सड़क से उतर गई। दोनों ओर से किसी भी वाहन के निकलने के लिए रास्ता नहीं बचा। बताते हैं कि उसी समय सुबह में करीब साढ़े सात बजे पहुंचे इंजन को रैक वाले ट्रैक पर लेने के लिए शंटिंग शुरू हुई। अढौली रेल फाटक को बंद कर दिया गया। फाटक के दोनों ओर वाहनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। चश्मदीद लोगों की मानें तो रैक की लोडिंग के समय गेहूं लदे ट्रकों को साइड से खड़ा नहीं किया जाता है। पिछली बार रैक लोड हुई थी, तब भी उझानी-कादरचौक रोड पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा था।
पुलिस भी नहीं करती गौर
उझानी। रेलवे स्टेशन पर गेहूं समेत अनाज की रैक की लोडिंग के दौरान कादरचौक रोड पर आवागमन में दिक्कत को लेकर इलाके के लोग पुलिस से भी शिकायत कर चुके हैं। रैक लोड कराने वाले ठेकेदार को भी उन्होंने दिक्कत से अवगत करा दिया था लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। ठेकेदार के सामने यह भी प्रस्ताव रखा गया था कि लोडिंग से पहले गेहूं लदे ट्रक धर्मकांटा पर पहुंचे तो उन्हें टोकन मुहैया करा दिया जाए। रोड पर पांच से अधिक ट्रकों को खड़े नहीं होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें