फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साग तोड़ रहे बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। सोमवार शाम थाना क्षेत्र में सिद्धबाबा मंदिर के नजदीक तालाब में नारी का साग तोड़ने गए बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। जब उनका शव पानी में उतराया तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गूरा बरेला निवासी रामपाल (65) मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक रामपाल बेहद गरीब थे। इससे वह कभी मछली पकड़कर बेचते थे तो कभी नारी का साग तोड़कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। सोमवार शाम रामपाल म्याऊ हजरतपुर रोड पर सिद्धबाबा मंदिर के नजदीक तालाब में नारी का साग तोड़ने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गए। देर शाम कुछ लोग तालाब किनारे से गुजर रहे थे कि उन्होंने रामपाल का शव पानी में उतराता हुआ देखा। सूचना देकर गांव के अन्य लोगों को बुला लिया। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बुजुर्ग रामपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में पत्नी और एक 15 साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें